मंगलवार, 27 मार्च 2018

सीता पूछे एक स्वाल

सीता पूछे एक स्वाल 


‘तुमने मुझसे साढ़े तीन हजार साल पहले विवाह किया था?’
‘‘हां, किया था’
‘और मैंने  14 वर्षोें तक  अपने सारे सुख त्याग कर  तुम्हारा जंगलों में साथ निभाया था। "
‘हां, निभाया था’
‘इसके बावाजूद फिर तुमने मुझ पर अविश्वास क्यों किया? मेरा त्याग क्यों किया?’"
‘‘पर लोगों की ज़बान तो नहीं पकड़ी जा सकती थी ना! "
‘‘ठीक है। अगर यह बात है तो आज मैं स्वयं ही तुम्हारा त्याग करती हूॅं।"
‘पर क्यों?’
वह सीता कई हजार साल पहले राम के पल्लू में दी गई  थी अब पढ़ लिख कर अपना भला बुरा स्वयं सोचने लगी है। आज उसे भी राम से एक स्वाल पूछने का साहस है।’
‘ क्या ? ठीक है,  चलो, पूछो!’
‘यही कि मैं तुम पर यह कैसे विश्वास कर लूं कि मेरी अनुपस्थिति में तुमने भी किसी.....’
‘अ..अ..अ............!!!’
  *******
 
कृपया इस पोस्ट  को like करें  और अपने comments  देवें।  आपकी प्रतिक्रिया  जानकर ख़ुशी होगी))

रविवार, 25 मार्च 2018

nanhi chidiya नन्ही चिड़िया

-बलदेव सिंह महरोक


एक था  चिड़िया का नन्हा बच्चा . उसके छोटे छोटे पंख  उग आये थे.
वह धीरे धीरे अपने  घोंसले के आसपास फुदकने लगा था  ।  वहां से यहाँ., यहाँ से वहां।  
कुछ दिन बाद उसके पंख कुछ  बड़े हो गये. अब वह  उड़ना चाहता था।  आसमान में.. मुक्त  हवा में।
परन्तु उसकी माँ  चिड़िया बार बार उसे खींच  लाती वापिस घोंसले  में।  'तू अभी इतना बड़ा नहीं हु आ ।    बैठ यहां। बाहर  बहेलिये   जाल  लगाए  बैठे हैं ' , नन्हा बच्चा  मन मसोस कर रह गया । 
घोंसले में बैठा बैठा  वह  आसमान में उड़ते हुए  पक्षिओं को देखता 
'पता नहीं मैं कब उड़ूँगा . ' वह सोचता ।  

       फिर एक दिन नन्हा बड़ा    गया।      अब वह अच्छी तरह उड़ सकता  था. हाँ. .  एक  दिन मां  चिड़िया ने  उसे उड़ते देखा तो बहुत   खुश  हुई. .
     बोली, जाओ मेरे बच्चे , यह विशाल आसमान तुम्हारा इन्तजार कर रहा है. उड़ते रहो जब तक  साँस 'है ।  
       और  बच्चे ने अपनी माँ की ओर देखा।  चिड़िया ने अपने बच्चे  की ओर देखा.  
  'बॉय मम्मी,'  बच्चा बोला  और माँ  देखती रही, उसे उड़ते हुए।  दूर तक; . जब तक कि वह  आँखों से  ओझल नहीं हो गया।  चिड़िया के चेहरे पर  मुस्कान थी. . 
और आंसुओं की एक बूँद माँ  चिड़िया की आँखों से निकल कर उसकी चोंच पर लुडक  गई. ; 
आज  उसे आज अपनी पूर्णता का एहसास हो रहा था.
 ;
  

हमारी बेटियां (देश की सभी बेटियों के नाम)

 https://www.facebook.com/253981448301461/posts/1492619764437617/ हमारी बेटिया      इस बार फिर ओलंपिक आया। हमारी बेटियों ने  फिर करिश्मा दिख...